क्रेडा में भारतीय स्वतंत्रता की 78 वीं वर्षगांठ पर पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अगवानी राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की गई है। परंपरा अनुसार क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ध्वजारोहण कर समस्त देशवासियों तथा क्रेडा के समस्त अधिकारी व कर्मचारी को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री राणा ने स्वतंत्रता दिवस के ऊपर प्रकाश डालते हुए 15 अगस्त को हर भारतीय के लिए गौरव का दिन बताया गया। उनके द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री महोदय, छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में क्रेडा को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य पूर्ण निष्ठा व कर्मठता से किये जाने का संकल्प समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलवाया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में आर.एस. भाकुनी, अधीक्षण अभियंता, श्री जे.एन. बैगा, कार्यपालन अभियंता एवं अन्य समस्त

अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version