मेरठ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक होटल में एक पति-पत्नी का शव मिला और एक बच्ची मिली जिसे मारने का प्रयास किया गया था। पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। माना जा रहा है कि पहले पति ने अपनी पत्नी की हत्या की, फिर खुद फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में एक बच्ची मिली जिसे मारने का प्रयास भी किया गया था लेकिन वो बच गई।

फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है मृतक अरविंद, इस होटल में पहले भी मैनेजर की नौकरी कर चुका था। एक साल पहले वो छोड़कर चला गया था और दस दिन पहले ही अपने परिवार के साथ होटल में फिर से नौकरी पर लौटा था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version