श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन उत्तर प्रदेश के लोगों को बाहर जाने की जरुर नहीं है। बल्कि इन खास मंदिरों के दर्शन करें। जन्माष्टमी का त्योहाक काफी खास होता है। जन्माष्टमी का त्योहार बेहद खास है, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करना और व्रत रखा जाता है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो इन मंदिरों का दर्शन जरुर करें।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर, मथुरा

यह मंदिर काफी फेमस और सभी जानते है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म स्थान मथुरा में ही स्थित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर के गर्भगृह में ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, जो पहले कारागृह था। इस मंदिर में कान्हा जी के बालस्वरुप के दर्शन मिलते हैं। इस मंदिर को काफी खूबसूरती से बनाया गया है। यहां पर कृष्ण की सफेद मार्बल से बनी मूर्ति है, जिसके दर्शनक के लिए भक्तों की भीड़ सैदव रहती है। जन्माष्टी के दिन यहां भव्य सजावट होती है।
बांके बिहारी मंदिर वृंदावन
वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर काफी फेमस है। इस मंदिर में भी आप चाहे तो जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने जा सकते हैं। जन्माष्टमी के दिन यहां की सजावट काफी भव्य होती है। जन्माष्टमी के मौके पर लोग दूर-दूर से यहां दर्शन करने आते हैं।
द्वारकाधीश मंदिर, मथुरा
यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है, द्वारकाधीश मंदिर की वास्तुकला राजस्थानी शैली पर आधारित है। इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन तो मिलेंगे ही, साथ उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं से जुड़ी कलाकृतियां भी देखने को मिलेंगी। इस मंदिर में हमेशा भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस मंदिर आप जन्माष्टमी के दिन दर्शन के लिए जा सकते हैं। द्वारकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के अलग-अलग स्वरुपों की झांकी लगाई जाती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version