आम नागरिकों से इसके समर्थन में आगे आने की अपील

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ,वरिष्ठ नागरिक परिसंघ, राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ तथा अनेक संगठनों से जुड़े वरिष्ठ कर्मचारी नेता वीरेन्द्र नामदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट कर नवा रायपुर में तैयार हो चुके सीबीडी रेलवे स्टेशन के नामकरण पर प्रश्न उठाया है और उसे बदलकर भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नाम करने की मांग की है। उन्होंने इस मामले पर आम नागरिकों को आगे आकर समर्थन करने का अपील किया है। जारी विज्ञप्ति में आगे बताया है कि नवा रायपुर का नामकरण अटल नगर रखा गया है तो रेलवे स्टेशन का नाम सीबीडी रखने का औचित्य समझ से परे हैं। हो सकता है पूर्ववर्ती राज्य सरकार द्वारा दी गई प्रस्ताव के आधार पर नामकरण किया गया हो तो भी वर्तमान नए भाजपा सरकार को इस पर विचार कर तुरंत कार्यवाही करना चाहिए और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई के सम्मान और जनता के भावनाओं को ध्यान में रखकर नवा रायपुर रेलवे स्टेशन का नाम अटल नगर रेलवे स्टेशन रखा जाना चाहिए। जारी विज्ञप्ति में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के उपाध्यक्ष एवम् कान्यकुब्ज ब्राम्हण सभा छत्तीसगढ़ रायपुर के सचिव सुरेश मिश्रा, लोधी समाज लक्ष्य संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पूरन सिंह पटेल, सतनामी समाज से डा पी आर धृतलहरे, केवट समाज से एडवोकेट बी तारक, नामदेव पटवा समाज से जे पी पाटकर, साहू समाज से एस के साहू, बंगाली समाज से सी आर साहा, कुर्मी समाज से सी एल चंद्रवंशी, राजपूत समाज से नागेंद्र बहादुर सिंह पेंशनर महासंघ के जे पी मिश्रा, राज्य कर्मचारी संघ के ए के चेलक, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के अनूप श्रीवास्तव आदि ने सीबीडी के नाम पर रेलवे स्टेशन को तुरंत बदलकर भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखने की मांग की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version