छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के चलते जवानों को कई बड़ी सफलताएं भी मिल रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। ऐसा इसलिए क्योंकि, इनामी नक्सली दंपत्ति ने सरेंडर कर दिया है। दोनों ही नक्सली पिछले 15 साल से सक्रीय थे और कई बड़ी हारदतों को अंजाम दे चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नगरी और सितानदी एरिया कमेटी के सदस्य इनामी नक्सली दंपत्ति ने आज पुलिस के सामने सरेंडर कार दिया। दोनों नक्सलियों पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित था। दोनों नक्सली 15 सालों से नक्सल स्कूटर में सक्रीय थे। साथ ही दोनों नक्सलीयों पर हत्या, मुठभेड़, IED लगाने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज है।
इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया सरेंडर, कई बड़ी वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
Previous Articleएससीईआरटी में अनोखा आयोजन : अधिकारी और प्राध्यापक बने छात्र
Next Article बौद्ध स्थापत्य कला का ऐतिहासिक केंद्र है सारनाथ

