आज कल के इस दौर में कुछ भी डिलीवर किया जा सकता है। खाने-पीने से लेकर घर का हर एक सामान अब ऑनलाइन डिलीवर होने लगा है। डिलीवरी सर्विस भी काफी तेज हो गई हैं। 10 मिनट में डिलीवरी करने वाले भी ऐप इन दिनों लोगों के पास है। जिसमें आप 10 मिनट के अंदर कुछ भी मंगा सकते हैं। ऐसे में ऑनलाइन डिलीवरी के जरिए एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को ऐसा सरप्राइज भेजा कि रिसीव करने आए बॉयफ्रेंड के होश ही उड़ गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लड़की ने बॉयफ्रेंड को भिजवाया डिलीवरी
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी बॉय एक दरवाजे के सामने डोर बेल बजाता है। दरवाजे से एक लड़का बाहर निकलकर आता है। लड़के के बाहर निकलते ही डिलीवरी बॉय उस पर लात-घूंसों से हमला कर देता है। जब लड़का उस डिलीवरी बॉय से मारने का कारण पूछता है तो वह बताता है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके लिए दो लात, दो घूंसें और एक थप्पड़ भिजवाया था। जो अब पार्सल हो चुका है। कृप्या आप इस कागज पर साइन कर दें। इससे आहात बायफ्रेंड डिलीवरी वाले से पूछता है कि क्या इसे वापस भी भिजवा सकते हैं। इस पर डिलीवरी एजेंट कोई जवाब नहीं देता और साइन लेकर वहां से चला जाता है। इधर, बेचारा बॉयफ्रेंड अपनी खस्ता हालत लिए घर में वापस चला जाता है।


वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दीपिका (@deeepu057) नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 44 हजार लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा – मैं भी डिलीवरी करने गया था। उसने मुझे ही धो दिया। बहुत रिस्की है रे बाबा। दूसरे ने लिखा – आज कल कुछ भी डिलीवर हो जाता है। तीसरे ने लिखा – ये सीन तो बहुत ही सही है। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version