रायपुर। पुरानी पेंशन बहाली हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों द्वारा वृहद स्तर पर पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के नाम पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए पोस्टकार्ड भेजा जाएगा। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु एवं छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपीएस के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में यह पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु ने कहा कि देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी पुरानी पेंशन बहाली के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह प्रदेश महामंत्री तारकेश्वर नाथ सचिव मनहरन कुर्रे प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता सिंह कोषाध्यक्ष रोशन भारद्वाज प्रदेश संगठन मंत्री रियाज अंसारी सहित सभी प्रदेश पदाधिकारियों के काम की सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि सभी पेंशन विहीन साथी तन मन के साथ पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रयास करें ताकि हम जल्द से जल्द पुरानी पेंशन लागू कराने में सफल हो। प्रदेश मिडिया प्रभारी डिलेश्वर साव ने बताया कि 21 सितम्बर से 24 सितम्बर तक पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर तैयारियां पुरी कर रहे हैं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हरिश सन्नाट द्वारा पोस्टकार्ड का प्रारुप तैयार कर सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भेजा जा रहा है ताकि अधिक से अधिक कर्मचारी इस अभियान से जुड़े। प्रदेश आईटी सेल प्रभारी इंन्द्रकांत सौलखे अधिक से अधिक कर्मचारी अधिकारियों के पोस्टर बनाकर इस अभियान में जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। पेंशन विहीन कर्मचारी विनोद सिंह एवं बुध्दप्रकाश मेश्राम सहित कई कर्मचारियों द्वारा पोस्टकार्ड अभियान के लिए 200-200 पोस्टकार्ड खरिदा गया है। प्रदेश से 21 सितंबर से 24 सितम्बर तक पोस्ट कार्ड अभियान के अंतर्गत हमारे प्रदेश की राज्यपाल महोदया और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर पृथक-पृथक अपनी पुरानी पेंशन बहाली करने हेतु भेजा जाना है। 2004 से बंद पुरानी पेंशन बहाली के लिए अब संगठन लामबंद हो रहें हैं। अब शासन स्तर पर भी अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। पेंशन एक महत्त्वपूर्ण मांग है यह अब सभी कर्मचारी समझ रहे हैं और इसके लिए लगातार आंदोलनरत है।

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कर्मचारियों को याद दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन से सभी कर्मचारियों के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु वर्ष 2018 के चुनाव में घोषणा पत्र के वादे के अनुसार 2004 नियुक्त सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने हेतु आश्वासन दिया गया है। उस वायदे को पूर्ण करते हुए पुरानी पेंशन शीघ्र बहाल कर कर्मचारी हितैषी सरकार के रूप में आपकी प्रतिष्ठा सदा बढ़ती रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में पोस्टकार्ड अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि लाखों की संख्या में पोस्टकार्ड पहुंचे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version