एक पति के उस वक्त होश उड़ गए, जब उसने अपनी पत्नी को गैरमर्द के साथ देखा. पत्नी के साथ कमरे में पास के एक सरकारी दफ्तर का बाबू घुसा था. खिड़की से अंदर का नजारा देख बाहर पति ने हंगामा खड़ा कर दिया. चिल्लाते हुए मौके पर लोगों की भीड़ जुटा ली और रंगरेलियां मनाने के आरोप लगाकर जमकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया. सरकारी कर्मचारी ने किराए के कमरे की अंदर से कुंडी लगा रखी थी. इस वजह से भीड़ अंदर नहीं घुस सकी. इस पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.
यह घटनाक्रम मध्य प्रदेश के श्योपुर का है. जिले के विजयपुर कस्बे की एक कॉलोनी में महिला अपने पति के साथ किराए के कमरे में रहती है. बीते सोमवार की रात जब महिला का पति किसी काम से बाहर गया था, तभी रात करीब 9 बजे विजयपुर एसडीएम के रीडर अपने सरकारी आवास से निकलकर महिला के किराए के कमरे में पहुंच गए.
उन्होंने अंदर से गेट की कुंडी भी लगा ली, तभी कुछ देर बाद महिला का पति वहां आ गया. उसने दरवाजा खटखटाया तो महिला और उसके साथ मौजूद सरकारी बाबू दंग रह गए. उन्होंने कुछ देर तक दरवाजा नहीं खोला और चुप हो गए. जब खिड़की को धक्का देकर खोला गया तो उसमें रीडर यानी बाबू जी और महिला आपत्तिजनक हालत में दिखाई दिए तो महिला के पति ने हल्ला मचा दिया. तभी वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोग महिला के साथ मौजूद सरकारी बाबू को दरवाजा खोलने के लिए कहने लगे, लेकिन दरवाजा नहीं खुला.
इस दौरान भीड़ में शामिल और पुरुष उस महिला और उसके प्रेमी को भला बुरा कहने लगे. बाद में डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट खुलवाया. कमरे से निकलते समय लोगों की भीड़ ने बाबू पर हाथ साफ भी कर लिया. हालांकि, थाने पहुंचने के बाद रीडर के रसूख और महिला की रजामंदी की वजह से रीडर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. बाबू अब दफ्तर से लंबी छुट्टी लेकर बाहर चले गए हैं. वीडियो वायरल होने के बाद विजयपुर एसडीएम इसे व्यक्तिगत मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं.
विजयपुर अनुभाग के एसडीएम उदयवीर सिंह सिकरवार ने फोन कॉल पर बताया, यह मामला मेरी जानकारी में नहीं आया है. वैसे भी यह व्यक्तिगत मामला है. वीडियो सामने आएगा तो दिखवाएंगे.
वहीं, विजयपुर थाने के टीआई पप्पू सिंह यादव का कहना है कि बीते सोमवार की रात डायल 100 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची थी. लेकिन दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई, इसलिए कार्रवाई नहीं हुई.(aajtak.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version