फेस पर पिंपल्स होना एक नेचुरल बात होती है, लेकिन समस्या तब होती है जब फेस पर पिंपल्स बढ़ने लगते हैं। वहीं कई बार पिंपल्स फेस पर दाग छोड़ जाते हैं। इन दागों से निजात पाने के लिए हम सभी तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। ऐसे में आप नेचुरल तरीके से भी कुछ सस्ते और असरदार तरीके अपनाकर फेस को पिंपल्स फ्री बना सकती हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपनी त्वचा को पिंपल फ्री बना सकती हैं। फेस से पिंपल्स को दूर करने के लिए आप शहद का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। शहद एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूत होता है। इसलिए इसके कई फायदे होते हैं। आप फेस पर पिंपल्स निकलते ही इसके ऊपर शहद की एक-दो बूंद लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। फिर अगले दिन सुबह ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा करने से पिंपल्स नहीं होंगे।

बर्फ का करें इस्तेमाल

फेस पर बर्फ की सिकाई करने से पिंपल्स के सूजन और दर्द से राहत मिलती है। बर्फ को एक टिश्यू में लें और फिर इसको चेहरे के जिस एरिया पर अधिक पिंपल्स होते हैं, वहां पर थपकी देते हुए सिकाईं करें। इससे फेस पर बैक्टीरिया कम होते हैं और चेहरा एक्ने फ्री होता है।

एलोवेरा है फायदेमंद

बता दें कि एलोवेरा का छिलका और उसका गूदा दोनों ही पिंपल्स में काफी फायदेमंद साबित होता है। एलोवेरा के पल्प को नीम के पाउडर में मिक्स कर फेस पर अप्लाई करें। फेस के जिस हिस्से पर कील-मुंहासें ज्यादा होते हैं, आप वहां पर एलोवेरा के छिलके को रगड़कर पिंपल फ्री बना सकते हैं।

ग्रीन टी का करें इस्तेमाल

स्किन के लिए ग्रीन टी काफी फायदेमंद होती है। आप गर्म पानी में इसको उबाल लें और फिर इस पानी को ठंडा कर फेस पर स्प्रे करें। इस उपाय को करने से पिंपल्स की समस्या कम होती है और आपकी त्वचा भी बैक्टीरिया फ्री रहती है। ग्रीन टी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स के दाग नहीं पड़ने देते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version