जगदलपुर। कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को नियंत्रण एवं वायरस से बचाव हेतु जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में बस्तर जिले के युवोदय वालिंटियरों द्वारा जगदलपुर शहर के प्रमुख बाजार स्थलों, प्रमुख मार्गो में कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ये वालिंटियर नागरिकों को मास्क, सेनेटाईजर का उपयोग, सोशल और फिजिकल दूरी का पालन करने सहित कोविड-19 के संबंध में शासन के गाईड लाइन का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही जो लोग मास्क सही तरीके से उपयोग नहीं करते उन्हें मास्क का सही तरीके से लगाने को कह रहे हैं और जिन्होंने मास्क नहीं रखा या नहीं पहना है उन्हें मास्क का वितरण भी कर रहे है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवा शक्ति के कौशल, हुनर और रूचि का उपयोग बस्तर जिले के विकास में करने के लिए एक युवोदय अभियान चलाया गया था। जिसमें युवोदय वालिंटियर के रूप में बस्तर जिले के वे जागरूक नागरिक लोग शामिल है जो प्रशासन के साथ मिलकर समाज के बेहतरी के लिए कार्य करना चाहते है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
