नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के रीवा जिले का एक युवक पांच साल तक पाकिस्तान की लाहौर जेल में रहने के बाद शुक्रवार को अपनी सरजमीं पर पहुंच गया। युवक का नाम अनिल साकेत है और वह लगभग पांच साल तक पाकिस्तान के लाहौर की जेल में बंद था। रीवा के छगनहाई निवासी बुद्धसेन साकेत का 20 वर्षीय पुत्र अनिल साकेत जनवरी 2015 से लापता था। अनिल के लापता होने पर उसके परिजनों ने नईगढ़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अनिल की पत्नी ने उसे ढूंढऩे के कई प्रयास किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। हाल ही छगनहाई गांव के अनिल साकेत सहित भारत के 320 बंदियों की विदेश मंत्रालय की पहल पर पाकिस्तान से रिहाई हुई है। अनिल 13 सितंबर को रिहा होकर अगले दिन बाघा बॉर्डर पहुंचा। 16 सितंबर को विशेष बस से उसे रिहा किए गए अन्य बंदियों के साथ ग्वालियर लाया गया और वहां से पुलिस जवान उसे लेकर शुक्रवार को रीवा पहुंचे। रीवा के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने आईएएनएस से अनिल साकेत के पाकिस्तान की जेल से रिहा होने के बाद रीवा पहुंचने की पुष्टि की। एक साल पहले केंद्रीय गृह विभाग द्वारा जारी पत्र में अनिल साकेत के पाकिस्तान के लाहौर जेल में बंद होना बताया गया था। उसको वापस लाने के प्रयास एक वर्ष से चल रहे थे। पाकिस्तान सरकार द्वारा पाकिस्तान के विभिन्न जेलों में बंद भारतीय कैदियों की सूची पाकिस्तान के राजदूत ने भारतीय राजदूत को सौंपी थी। जिसमें अनिल का भी नाम था। भारत सरकार के विदेश विभाग के द्वारा नईगढ़ी थाने में एक पत्र भेजा गया, जिसमें पिछले 3 साल से लाहौर जेल में बंद कैदी अनिल साकेत के बारे में जानकारी मांगी गई। इसके बाद इस बात की जानकारी लगी कि अनिल साकेत नाम का गुमशुदा युवक लाहौर के जेल में बंद है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिली है कि वह रीवा जिले से देश की सीमा पार कर पाकिस्तान कैसे पहुंच गया। इस संबंध में परिजन अनजान है। आशंका जताई जा रही हैं कि उसकी दिमागी हालत खराब थी जिससे भटकते-भटकते वह देश की सीमा पार कर पाकिस्तान में पहुंच गया था। जहां से उसे पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अनिल साकेत की शादी हो चुकी थी। शादी के बाद से ही वह गुमशुदा हो गया था। जिसके बाद पत्नी ने तीन साल तक उसका इंतजार किया, लेकिन जब वह नहीं लौटा तो उसको मृत समझकर पत्नी मायके चली गई, वहीं उसके परिजनों ने उसका दूसरा विवाह कर दिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version