राजस्थान के अलवर से एक रेप का मामला सामने आया है जिसमें आरोपी द्वारा अपने भांजे के साथ लौट रही महिला से मारपीट करते हुए उससे रेप किया गया। मामले में आरोपियों ने महिला के भांजे से भी दुष्कर्म करवाया गया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक एक महिला अपने भांजे के साथ लौट रही थी, तभी रास्ते में कुछ देर के लिए पेड़ की छांव के नीचे बैठकर आराम करने लगी।

इसी दौरान 6-7 लोग मौके पर पहुंचे और महिला और उसके भांजे को घेर लिया। महिला के साथ अश्लीलता और मारपीट करने लगे। इसके बाद धूता उर्फ आसम ने उसके साथ रेप भी किया। इस दौरान आरोपी के अन्य साथियों ने महिला के भांजे को बंधक बनाया और जमकर मारपीट भी की। इसके बाद उन्होंने महिला द्वारा मुकदमा दर्ज करवाने से बचने के लिए उसके भांजे से जबरन दुष्कर्म करवाया।

आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने भाई को पैसे देकर भांजे के साथ लौट रही थी तभी महिला को पहले 6-7 लोगों ने घेर लिया। फिर जबरन एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version