रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी समेत पूरे राज्य में कोरोना ने हाहाकार मचा दिया है। बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या एवं कोरोना चैन को तोडऩे की नीयत से राजधानी रायपुर में एक सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश में बताया गया कि रायपुर जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है, जिसके बाद अब यहां 21 सितम्बर रात 9 बजे से लॉकडाउन शुरू होगा और 28 सितंबर की रात तक जारी रहेगा। कलेक्टर ने बताया कि इस बार के लॉकडाउन में पहले से ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। केवल दूध की सप्लाई, मेडिकल दुकानें, पेट्रोल पंप निर्धारित समय तक खुलेंगी। पेट्रोल पंप में इमरजेंसी सुविधा व एंबुलेंस को ही पेट्रोल दिया जाएगा। आम जनता के लिए पेट्रोल पंप नहीं खुलेंगी। सब्जी बाजार को भी बंद किया गया है।
