रायपुर। राज्य शासन द्वारा जांजगीर चांपा जिले के विकासखण्ड डभरा के अंतर्गत ग्राम बघनीपाली में सोलर ड्यूल पंप आधारित नलजल प्रदाय योजना के लिए 71 लाख 66 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत मिली है। इस आशय का आदेश मंत्रालय महानदी भवन स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
