रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षा के लिए उत्तरपुस्तिका को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका लेने के लिए परीक्षा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। विद्यार्थी घर पर ही ए-फोर साइज के पेपर से उत्तर पुस्तिका बनाकर उसमें उत्तर लिख सकेंगे। अंतिम परीक्षा होने के बाद विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका स्पीड पोस्ट, कोरियर, ई-मेल से भेजने के लिए पांच दिनों का समय दिया गया है। रविवि की बची हुई वार्षिक परीक्षाओं के लिए रविवि ने पहले उत्तर पुस्तिका परीक्षा केंद्रों से लेने का फरमान जारी किया था।
पहले ही दिन परीक्षा केंद्रों में जिस तरह से विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी और सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ीं, उसके बाद अंतत: रविवि प्रशासन को अपना आदेश वापस लेना पड़ा।
अब रविवि ने उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर शनिवार को नया आदेश जारी किया है। अब विद्यार्थियों को इस नए आदेश से राहत मिलेगी और किसी काे परीक्षा केंद्र जााने की जरूरत नहीं होगी।
