एसआई भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी रिजल्ट जारी करने को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास के बाहर शुक्रवार सुबह से धरने पर बैठे हैं, जिसे हटाने पुलिस पहुंची है. देर रात गृहमंत्री शर्मा अभ्यर्थियों के बीच पहुंचकर 2 सप्ताह में रिजल्ट जारी करने की बात कही थी. इसके बावजूद अभ्यर्थी धरने पर बैठे रहे. आज सुबह बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों को हटाने पहुंची है. इससे पहले, 4 सितंबर को गृह मंत्री विजय शर्मा ने परीक्षार्थियों से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने 15 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया था। अभ्यर्थियों ने उम्मीद की थी कि परिणाम जल्दी घोषित किए जाएंगे, लेकिन उन्हें फिर से निराशा का सामना करना पड़ा। रिजल्ट न जारी होने पर, आज फिर परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ गृह मंत्री को उनके वायदे की याद दिलाने के लिए राजधानी निवास के बाहर बैठे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version