महाराष्ट्र की राजधानी में भारी बारिश के बीच एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. मुंबई के अंधेरी इलाके में एक महिला मैनहोल में गिर गई. महिला को बाहर निकालने के लिए करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया. काफी मशक्कत के बाद 100 मीटर दूर तक बह जाने के बाद महिला को तीसरे ढक्कन से बाहर निकाला जा सका. फायरमैन ने महिला को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन महिला की मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक महिला का नाम विमल अनिल गायकवाड़ (45) है. मैनहोल से बाहर निकालने के बाद महिला को कूपर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कूपर अस्पताल की सीएमओ डॉ. ज्योति के मुताबिक महिला को रात 11.37 बजे मृत घोषित कर दिया गया था.
बता दें कि मुंबई के कई इलाकों में बुधवार दोपहर से ही बारिश हो रही है. हालात बिगड़ने के बाद मुंबई में आज (26 सितंबर) स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है.
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक IMD ने देश की वित्तीय राजधानी के लिए अपने ऑरेंज अलर्ट को रेड अलर्ट में अपग्रेड कर दिया है. मुंबई और पड़ोसी जिलों के लिए मौसम ब्यूरो ने रेड अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक यहां भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
मैनहोल में गिरी महिला… 100 मीटर तक बही… फायरमैन ने तीसरे ढक्कन से निकाला…मौत…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

