रोटरी क्लब ने मनाया अपना 69 वा स्थापना दिवस

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के 69 वें स्थापना दिवस समारोह की मुख्य आसंदी से बोलते हुए डी जी एन अमित जायसवाल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और उसके विकास के लिए आवश्यक है कि नई युवा पीढ़ी को ना सिर्फ संगठन से जोड़ें बल्कि उनकी सोच और विचारधाराओं का भी सम्मान करें । उन्हें भविष्य के नेतृत्व करता के रूप मे मार्गदर्शन प्रदान करें , उनको संगठन में नई जिम्मेदारियां बांटी जाए । समय के साथ हमें भी बदलते परिवेश में स्वयं को बदलना व नई सोच को स्वीकार करना आवश्यक है पुरानी हो चुकी अनावश्यक परंपराओं का त्याग करके ही हम नए सद्स्यों के साथ अपने क्लब को प्रगति की ओर ले जा सकते हैं ।

क्लब के पी डी जी सुभाष साहू ने क्लब के 68 वर्षों के लंबे सफर में आए विशिष्ठ पड़ावों का उल्लेख करते हुए कहा कि पोलियो अभियान हो या डॉ दीक्षित के एक मुस्कान चेहरे का कार्यक्रम जिसमें बालक बालिकाओं के कटे फटे होटों की सर्जरी ने कइयों के चेहरों पर मुस्कान लाई । विशिष्ठ अतिथि रंजीत सिंह सैनी ने कहा कि क्लब सदस्यों की ओसत आयु हमेशा 40 वर्ष के आस पास होना चाहिए जिससे क्लब हमेशा युवा जोश के साथ समाज सेवा कर सके । क्लब के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए युवाओं का साथ आवश्यक है युवाओं में नई ऊर्जा और जोश होता है भले ही उनका मार्ग हमसे अलग हो पर उद्देश्य वही होता है अतः हमें भी अपनी सोच और मार्ग को बदलने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए । क्लब के वरिष्ठ सदस्यो ने अपने अनुभवों को युवाओं के साथ शेयर कर के उनका मार्गदर्शन करना चाहिए । विशिष्ठ अतिथि शशांक रस्तोगी ने क्लब के उत्तम गर्ग , प्रदीप गोविंद शितूत , शेखर अमीन , श्याम गुप्ता , को पी एच एफ की पिन व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए क्लब की 69 वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं देकर क्लब के उज्जवल भविष्य की कामनाएं देते हुए कहा कि क्लब की विचारधाराओं और उद्देश्यों से सहमत लोगों की पहचान कर उन्हें अपने क्लब का सदस्य बनाने का प्रयास करें। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रीता लाल ने किया । कार्यक्रम की समाप्ति पर डॉ इंदिरा मिश्र ने आभार व्यक्त किया। 69 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष पर केक काटकर सभी को वितरित किया गया। इस अवसर पर रायपुर के सभी रोटरी क्लब के सदस्यों सहीत क्लब अध्यक्ष एन सी मोरियानी, सचिव उत्तम गर्ग , समीर रक्षित , चंपालाल साहू , विकास अग्रवाल , शेखर अमीन , उज्जवल बत्रा , आर एस बांगुर , आई पी एस बत्रा , गोपीचंद खत्री , समीर कुमार सिंग शिव रतन गुप्ता तथा गिरिश वोरा सपरिवार उपस्थित थे ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version