सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच जारी है. बीजेपी सासंद रूपा गांगुली ने भी मुंबई पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं. इसी के साथ उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर भी निशाना साधा है. सोमवार को दिल्ली के संसद परिसर में रूपा गांगुली ने फिल्म इंडस्ट्री और मुंबई पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोप लगाया है कि एक तरफ जहां इंडस्ट्री में लोगों की हत्या हो रही है, उन्हें ड्रग एडिक्ट बनाया जा रहा है, वहीं मुंबई पुलिस शांत बैठी है. हाथों में तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए रूपा गांगुली ने कहा, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री लोगों की हत्या करती है, उन्हें ड्रग अडिक्ट बनाती है, औरतों को जलील करती है, लेकिन कोई कुछ नहीं करता. मुंबई पुलिस शांत रहती है. अनुराग कश्यप मामले में भी रूपा गांगुली ने मुंबई पुलिस पर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने कहा, पायल घोष द्वारा लगाए आरोपों के बाद मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही? क्यों बॉलीवुड भी इस मामले में शांत हैं? बता दें, बॉलीवुड में इस वक्त भारी उथल-पुथल मची हुई है. एक तरफ जहां ड्रग मामले में कई सितारे एनसीबी के शिकंजे में फंसते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं अनुराग कश्यप पर लगे यौन शोषण के आरोप से भी काफी हंगामा मचा हुआ है. पायल घोष ने मीटू अभियान के तहत अनुराग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पायल ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा था अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और काफी बुरा बर्ताव किया. इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी और पीएमओ को टैग करते हुए अपनी सुरक्षा की भी मांग की. पायल ने अपने ट्वीट में आगे लिखा-कृपया इस पर एक्शन लें और देश को दिखाएं इस क्रिएटिव शख्स के पीछे छिपा शैतान. मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में हैं. प्लीज मेरी मदद कीजिए. इससे पहले पायल ने अपना एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने अनुराग कश्यप पर काफी गंभीर आरोप लगाए.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version