रायपुर विदाई की बेला में छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर यूटर्न ले लिया है। आगामी दो दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। प्रदेश में मानूसन की बिदाई 12 अक्टूबर तक हो जाती है। अक्टूबर में बारिश की गतिविधियां कम ही रहती हैं। अब फिर से मानसून की सक्रियता से गर्मी, उमस और तेज धूप से लोगों को राहत मिलेगी। इस बार मानसून उत्तरी और मध्य भागों में फिर से सक्रिय हो रहा है। शनिवार को प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक होने वाली बारिश से अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। मानसून की सक्रियता कम होने की वजह से प्रदेश में अधिकतम तापमान ज्यादा परिवर्तन होन की संभावना है। तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं।
सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

