ड्रग्स केस में नाम आने पर दीया मिर्जा ने सफाई दी है. उन्होंने एक के बाद एक तीन ट्विट्स किए. उन्होंने कहा कि मैंने जिंदगी में कभी ड्रग नहीं ली है. जो भी खबरें चल रही है पूरी तरह से झूठी है. मेरी छवि खराब करने की कोशिश है. कानूनी लड़ाई लड़ूंगी. एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री दीया मिर्जा का नाम ड्रग्स केस में आया है. ड्रग्स पैडलर अनुज केशवानी ने दीया मिर्जा का नाम लिया है. सूत्रों के मुताबिक, केशवानी ने बताया कि दीया की मैनेजर ड्रग्स खरीदती थी, इसके सबूत भी दिये हैं. अब इस मामले में एनसीबी जल्द ही दीया मिर्जा को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है.
Previous Articleउज्ज्वला बघेल ने पॉवर होल्डिंग कंपनी के एमडी का पदभार संभाला
Next Article प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हो गई यह हालत
