छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से उधर किया है। जारी ट्रांसफर लिस्ट में अपर संचालक, संयुक्त सचिव, संयुक्त संचालक, सहायक संचालक, लेखाधिकारी, वित्त अधिकारी, मुख्य वित्त अधिकारी, सहायक कोषालय अधिकारी, सहायक ग्रेड 1, सहायक ग्रेड 2 में पदस्थ कर्मचारी का नाम शामिल है। अपर संचालक डाॅ अल्पना घोष को वित्तीय प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर एवं अतिरिक्त प्रभार अपर संचालक संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन इंद्रावती भवन से संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया हैं। गिरीश कोल्हे अपर संचालक छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम नवा रायपुर अटल नगर से संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर भेजा गया। राजेश कुमार सिसोदिया संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर से अपर संचालक छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, नवा रायपुर अटल नगर पदस्थ किया गया है।

देखें लिस्ट…

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version