नोएडा। नोएडा सेक्टर 45 स्थित एक सोसाइटी की पांचवी मंजिल से कूदकर एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 45 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले बीपीसीएल के सेवानिवृत्त अधिकारी अतुल कुमार (64) ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि वह बीमार थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
