सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले के बाद ड्रग्स कनेक्शन में कई बड़े नाम सामने आए हैं. इस बीच, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों को समन भेजा गया है. 7 लोगों को समन भेजा गया है. 25 सितंबर को दीपिका पादुकोण से पूछताछ होगी. सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 26 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. रकुल प्रीत और सिमोन खंबाटा को कल बुलाया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, इन स्टार्स के खिलाफ ड्रग्स मांगने के सबूत मिले हैं, जिसके संबंध में पूछताछ की जाएगी. अभी तक इस मामले में 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
