इंदौर। कोरोनाकाल में यमराज का वेश बनाकर लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करने वाले हेड कांस्टेबल जवाहरसिंह जादौन की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई। वह जूनी इंदौर थाने के पीछे शासकीय आवास के बाहर सुबह करीब 11.30 बजे गाय को नहला रहे थे कि आसपास फैले बिजली के तारों से उन्हें करंट लग गया। इसके बाद स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जादौन एमजी रोड थाने में भी पदस्थ रह चुके हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। बता दें कि हेड कांस्टेबल जादौन कोरोना काल में लोगों से एक मीटर की दूरी बनाए रखने और घर से बाहर नहीं निकलने की अपील करते हुए प्रसिद्ध हुए थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version