Friday, June 13

दीपावली के त्योहार को लक्ष्मी पूजन के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन प्रदोष काल में यानि सूर्यास्त के बाद लक्ष्मी माता की पूजा करने का विधान है। मान्यताओं के अनुसार इस समय माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों पर आशीर्वाद बरसाती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं उन संकेतों के बारे में जिनका अर्थ यह लगाया जाता है कि, माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है। आइए विस्तार से जान लेते हैं इन संकेतों के बारे में।
उल्लू का दिखना
अगर आप दिवाली वाले दिन उल्लू देख लें तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। वहीं रात के समय इसका दिखना आपके जीवन में कई शुभ समाचार लेकर आ सकता है। उल्लू को दिखना इस बात का संकेत है कि माता लक्ष्मी आप पर कृपा बरसाने वाली हैं।
दिवाली पर बिल्ली का घर आना
अगर दिवाली के दिन कोई बिल्ली अचानक से आपके घर में प्रवेश कर दे तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि, माता लक्ष्मी आप से प्रसन्न हैं और उनकी कृपा आपको प्राप्त हो सकती है।
सपने में गेहूं या धान देखना
दिवाली से कुछ रोज पहले या दिवाली की रात में अगर आप सपने में गेहूं या धान की फसल देखते हैं तो स्वप्नशास्त्र में इस बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ यह होता है कि, माता लक्ष्मी आपके घर में धन-धान्य बरसा सकती है। जो आर्थिक परेशानियां आपके जीवन में चल रही थीं वो दूर हो सकती हैं।
कमल के फूल का दिखना
अगर आप दिवाली के दिन कमल का फूल दिख जाए या फिर सपने में आपको कमल नजर आए तो यह सपना भी अपने आप में बेहद खास होता है। इसका अर्थ है कि संचित धन में वृद्धि हो सकती है, साथ ही मान-सम्मान की भी आपको जीवन में प्राप्ति होगी।
छछूंदर का दिखना
दिवाली के दिन छछूंदर का दिखना भी बेहद शुभ माना गया है। छछूंदर को दखने के बाद भी आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं और धन से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान हो सकता है।
कौए का दिखना
दिवाली अमावस्या के दिन मनाई जाती है, इसलिए इस दिन को पितृ कृपा के लिए भी बेहद खास माना जाता है। इसलिए इस दिन कौए का दिखना या कौए का आपके घर में आना भी बेहद शुभ होता है, इसका अर्थ यह लगाया जाता है कि, माता लक्ष्मी के साथ ही पितृ भी आप से प्रसन्न हैं।
ये भी हैं शुभ संकेत
इन सब के अलावा दिवाली के दिन गाय, छिपकली, किन्नरों का दिखना भी शुभ होता है। इन्हें देखने पर भी आपके जीवन में कुछ न कुछ शुभ अवश्य हो सकता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Exit mobile version