बिलाईगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान जुआरियों के पास से 6,860 रुपये नगद और ताश की 52 पत्तियां जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर चंदेल और एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में की गई।

पहला छापा: ग्राम गोरबा
29 अक्टूबर की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम गोरबा में पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं:
    आश्विन कुमार भारती, उम्र 30 वर्ष (रामपुर)
    दिनेश खूंटे, उम्र 34 वर्ष (बेलमुंडी)
    पुनीत टंडन, उम्र 34 वर्ष (गोरबा)
    दिलीप लहरे, उम्र 26 वर्ष (गोरबा)
    महेंद्र लहरे, उम्र 34 वर्ष (गोरबा)
    राज कुमार लहरे, उम्र 29 वर्ष (गोरबा)

इनके पास से 2,230 रुपये नगद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई।

दूसरा छापा: ग्राम अर्जुनी
इसी प्रकार, ग्राम अर्जुनी के नाला किनारे जुआ खेलते पाए गए 9 आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। इनमें शामिल आरोपी हैं:
    सरवन लहरे, उम्र 29 वर्ष (अर्जुनी)
    गुलाब लहरे, उम्र 24 वर्ष (अर्जुनी)
    रामकला भारद्वाज, उम्र 40 वर्ष (पंडरी पानी)
    रमेश कुमार खन्ना, उम्र 24 वर्ष (पंडरीपानी)
    रितेंद्र जाटवर, उम्र 21 वर्ष
    ओम प्रकाश खूंटे, उम्र 29 वर्ष (खैरझिटी)
    कौशल प्रसाद कुर्रे, उम्र 40 वर्ष (सालिहा)
    महेंद्र खूंटे, उम्र 28 वर्ष (गिद्धा, जांजगीर)
    विजय टंडन, उम्र 22 वर्ष (पंडरी पानी)

इनके पास से 4,630 रुपये नगद और ताश के 52 पत्ते बरामद हुए। इन सभी के खिलाफ भी छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम का विशेष योगदान
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के साथ प्रधान आरक्षक भंवरसिंह काटले, दुर्गेश सिदार, हीराधर नाग, आरक्षक कमल कुर्रे, विमल जांगड़े, हेमंत जटवार, अर्जुन खूंटे और अशोक प्रेमी का विशेष योगदान रहा।

इस कार्रवाई से बिलाईगढ़ क्षेत्र में जुआ के अवैध धंधों पर पुलिस की सख्त पकड़ का संदेश गया है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version