छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा के तीसरे मंजिल में आग लग गई है। बताया जा रहा है आग ऑपरेशन थियेटर में लगी है। घटना के दौरान ऑपरेशन थियेटर में मरीज का ऑपरेशन चल रहा था। आगजनी से मरीजों और डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है। मौके पर दमकल की मौजूद है। जानकारी के मुताबिक़, घटना राजधानी रायपुर के जेल रोड स्थित मेकाहारा अस्पताल का है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मेकाहारा अस्पताल के तीसरे मंजिल के ऑपरेशन थियेटर में अचानक आग लग गयी। जिस वक्त आग लगी उस समय मरीज का ऑपरेशन चल रहा था। देखते देखते ऑपरेशन थियेटर के अंदर से धुआ भरने लगा। घटना से मरीजों और डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। वही घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां मौजूद है। अस्पताल की जालियां काटकर मरीज को कमरे से बाहर निकाला गया है। मरीजों और डॉक्टरों को सुरक्षित निकाल गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version