रायपुर। लाकडाउन के कारण तथा कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे पोस्टकार्ड अभियान के कारण कई जिलों में पोस्टकार्ड की कमी हो गई है। बेमेतरा, रायपुर, पंखाजुर, सरायपाली सहित कई जिलों के पोस्ट आफिसों में पोस्टकार्ड की किल्लत हो गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपीएस के द्वारा पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है। इनमें अत्यधिक मात्रा में पोस्टकार्ड लेकर कर्मचारी मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पेंशन के लिए पोस्टकार्ड भेज रहे हैं। बेमेतरा के संदीप सोनकर ने बताया कि बेमेतरा में पोस्टकार्ड नहीं मिल रहा है। पंखाजुर के निवास अधिकारी तथा सरायपाली के चिंतामणि भोई ने कहा कि डाकिया द्वारा पोस्टकार्ड नहीं होने की जानकारी दी गई।
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि पोस्ट कार्ड अभियान सफल बनाने के लिए 10 अक्टूबर तक का समय दिया जाता है 21 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक अब पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। अधिकतर जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी के साथ लगातार समस्त जिलो के साथियों से चर्चा करने के बाद पोस्टकार्ड नहीं मिलने की जानकारी हुई इसलिए अभियान को 10 अक्टूबर तक किया जा रहा है। अधिकतर जिलों में पोस्ट ऑफिस में पोस्ट कार्ड खत्म होने के कारण कर्मचारी भाग नहीं ले पाए जिन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा। अधिकतर जिलो में लॉक डाउन लगने के कारण छत्तीसगढ़ राज्य के एक भी पेंशन विहीन साथी छूटे नही पोस्ट कार्ड अभियान रुके नही इसलिए यह व्यवस्था किया गया है। उन्होंने कहा कि उसके बाद हम सब परिवार के सदस्यो के नाम से भेजेंगे। अगर शासन पुरानी पेंशन बहाल नही करती है तो आम नागरिक से पोस्ट कार्ड अभियान कराएंगे। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नही करा लेते अभियान निरंतर करते रहेंगे। समस्त विभाग के 2004 के बाद के समस्त साथी केंद्रीय कर्मचारी/ अधिकारी या हो राज्य कर्मचारी अधिकारी अपने लिए अपने परिवार के लिए बुढापा का सहारा पुरानी पेंशन हक और अधिकार के लिए पोस्ट कार्ड अभियान सफल करना है। संघ संगठन से ऊपर उठ कर अपने परिवार और अपने लिए 2 पोस्ट कार्ड महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री को भेजना है। पुरानी पेंशन बहाल कराना है। 2 पोस्ट कार्ड पुरानी पेंशन के नाम 2 पोस्ट कार्ड पोस्ट करनी है।
रायपुर से उपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है। इसी तरह बिलासपुर जिले सरिता सिंह इंद्रकांत सौलखे सरगुजा बजरंग दास बलौदाबाजार में रमेश नेगी कांकेर में बलविंदर कौर दंतेवाड़ा विनोद सिंह सुकमा अशोक मिस्त्री धमतरी महेंद्र साहू राजनांदगांव छन्नु साहू अजय कडव पिंकी शर्मा नंदिनी देशमुख बेमेतरा संदीप सोनकर कवर्धा बंसती यादव सहित कई जिलों में पेंशन विहीन कर्मचारियों द्वारा पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है। जशपुर से रियाज अंसारी सत्यम नायक अनिल मिश्रा राजेश अंबस्ट कोरिया से ओपी खैरवार कोरबा से पीवी सुब्रमण्यम और गजेन्द्र कटकवार जांजगीर से जयंत सिंह अजय सिदार बिलासुर से रोहित बंजारे मुंगेली से मनहर न कुर्रे उमा पेंड्रा गौरेला मरवाही से जिलाध्यक्ष पीयूष गुप्ता रायपुर से मोरध्वज जयसवाल ज्योति कुर्रे सहित कई पदाधिकारियों ने सहयोग किया।
