वाराणसी में 22 वर्षीय प्रेमी को प्रेमिका के कपड़े पहनाकर पेड़ से लटकाकर मौत के घाट उतार दिया गया. इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. ये पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है. बड़ागांव थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के बाहरी हिस्से में पेड़ पर बृजेश का शव लटका मिला. गांव वालों ने जब शुक्रवार सुबह ये नजारा देखा, तो दंग रह गए. युवक के शरीर पर युवती के कपड़े थे. गांव वालों ने मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं बृजेश की मौत की सूचना पर पूरा परिवार मौके पर पहुंच गया. बृजेश के पिता प्रेम नारायण ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया.
Previous Articleविदेशी लड़कियों से कराया जा रहा था घिनौना काम, पुलिस ने छुडाय़ा
Next Article महिला समलैंगिक जोड़े ने मांगी सुरक्षा, बताई ये वजह…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
