एक शख्स ने सड़क पर अपनी कार में जाते समय कुछ ऐसी हरकत की जिसके बारे में जानकर आपको भी गुस्सा आ जाएगा। आप सभी को इतना तो पता ही होगा कि जब कभी भी सड़क पर एंबुलेंस आती है तो हर किसी को उसे साइड देना ही होता है। एंबुलेंस में कोई गंभीर रूप से घायल या बीमार मरीज हो सकता है जिसका जल्दी से जल्दी इलाज होना बहुत जरूरी होता है और इसी कारण एंबुलेंस को हर कोई बिना कुछ सोचे समझे साइड दे देता है। लेकिन एक शख्स ने ऐसा नहीं किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एंबुलेंस के आगे एक कार चल रही है। एंबुलेंस का ड्राइवर लगातार सायरन बजा रहा है ताकि कार चालक उसे आगे निकलने के लिए साइड दे दे। मगर पूरे वीडियो में कहीं भी ऐसा नजर नहीं आया कि कार चालक ने एंबुलेंस को आगे जाने के लिए अपनी गाड़ी को रोका या फिर साइड किया हो। शख्स की इस हरकत का वीडियो एंबुलेंस में ही बैठे एक आदमी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @coolfunnytshirt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में इससे जुड़ी कुछ जानकारी भी दी गई है। कैप्शन के मुताबिक एंबुलेंस को रास्ता न देने के केरल के शख्स पर 2.5 लाख रुपये का चालान किया गया है। इसके साथ ही उसका लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बात एक यूजर ने लिखा- कुछ महीनों की जेल भी पेनल्टी में जोड़ देना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- यह बेस्ट सॉल्यूशन है, पूरे इंडिया में कर देना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- पगला बहरा था क्या कार वाला। (indiatv.in)
एंबुलेंस को साइड न देना कार चालक को पड़ा महंगा… 2.5 लाख का काटा चालान… लाइसेंस भी हुआ कैंसिल…वीडियो वायरल…
Previous Article11वीं के छात्र ने लगाई फांसी… मामले की जांच में जुटी पुलिस…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

