कानपुर में बीच चौराहे प्रेमी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दअरसल प्रेमी ने प्रेमिका से बात करने के लिए मोबाइल गिफ्ट किया था। प्रेमिका प्रेमी से बात न करके किसी दूसरे युवक से मोबाइल पर बात करने लगी। जब इसकी भनक प्रेमी को लगी तो उसने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान प्रेमी ने प्रेमिका पर दूसरे युवक से बात करने का आरोप लगाते हुए गिफ्ट किया हुआ मोबाइल छीन लिया। इस पर प्रेमिका भड़क गई, और प्रेमी से मोबाइल छीनने लगी। युवक ने युवती को भीतरगांव बाजार पर मिलने के लिए बुलाया था। युवक ने युवती पर दूसरे लड़के से बात करने का आरोप लगाते हुए, मोबाइल छीन लिया। युवती इस बात पर युवक पर भड़क गई, और उसका कॉलर पकड़ कर मोबाइल छीनने लगी। बीच चौराहे पर प्रेमी युवक हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौक पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर चौकी ले गई है।
