रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गत दिनों सीजी पीएससी 2023 का परिणाम घोषित किया। इस परीक्षा में बिरगांव (जरहागांव) टेकलाल कश्यप समिति सेवक एक किसान परिवार की बेटी कु स्वेता कश्यप का चयन सहायक संचालक आदिम जाति अनुसुचित जाति विकास विभाग के पद पर हुआ है। कु. स्वेता कश्यप शुरू से ही मेधावी छात्रा के रूप में अपना स्थान बना रखी थी तथा 2023 सीजी पीएससी की परीक्षा में सहायक संचालक आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास विभाग में चयनित होकर गांव तथा समाज व जिला का नाम रोशन किया है। इसके चयन होने पर मानवाधिकार सहायता संस्थान द्वारा बहुत बहुत बधाई दिये है तथा स्वेता के उज्जवल भविष्य की कामना किये है। बधाई देने के दौरान मानवाधिकार सहायता संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंज बिहारी जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, पदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश वैष्णव, जिला अध्यक्ष बिलासपुर नवल वर्मा एवं संस्थान के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version