आजकल लोग अपने घर-परिवार, यार-दोस्तों से इतने अलग हो गए हैं कि उन्हें अकेलापन सताने लगा है. इस वजह से वो दूसरों का साथ खोजना चाहते हैं. पर लोगों की इसी चाहता का फायदा उठाकर बहुत से लोग अपनी सेवाएं देने आ जाते हैं. वो अकेलापन दूर भगाने का काम करते हैं. जापान में ये बिजनेस धड़ल्ले से चल रहा है. हाल ही में एक अमेरिकी महिला (USA woman rented old man for a day) जब जापान घूमने गई तो उसने भी ऐसा ही किया. उसने अकेलापन दूर भगाने के लिए एक बुजुर्ग आदमी को किराये पर लिया. बदले में उसने उसे 1 घंटे के 500 रुपये भी दिए.

मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी ऑथर आयजा मेरॉक ने टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने जापान के अनुभव के बारे में बताया. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि जापान में ओसान रेंटल नाम की एक कंपनी है जो फार ईस्ट नाम की एक सेवा चलाती है. इसके तहत वो लोगों को पार्टनर किराये पर देती है. ये लोग महज साथ घूमने-फिरने और वक्त बिताने के लिए होते हैं, जिससे लोगों का अकेलापन और नीरसता दूर हो सके.

1 घंटे के 500 रुपये चार्ज करता है शख्स
आयजा ने एक 58 साल के बुजुर्ग व्यक्ति काजुशी साकुराई को बुक किया. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने कंपनी की साइट को लॉगिन किया तो कुछ बुजुर्ग लोगों का चयन किया और फिर उन्हें ईमेल भेजा. इसके बाद कुछ लोगों ने मना कर दिया क्योंकि वो खाली नहीं थे, पर काजुशी ने मिलने की इच्छा जाहिर की. काजुशी ने मिलकर आयजा को बताया कि वो अक्सर अपना वक्त बेचते हैं, क्योंकि उन्हें दूसरों से बातें करना अच्छा लगता है. वो 1 घंटे के 500 रुपये चार्ज करते हैं. वो लोगों को आर्थिक सलाह, जीवन जीने की सलाह और सामाजिक के साथ पारिवारिक राय भी देते हैं. वो लोगों के साथ शॉपिंग करने भी जाते हैं. जब वो रिटायर हुए तो उनकी बीवी ने उनसे कहा कि उन्हें कोई काम करते रहना चाहिए. बस इसी वजह से उन्होंने इस काम को करना जारी रखा.

इस वजह से बुजुर्ग पुरुष मुहैया कराती है फर्म
शख्स ने बताया कि उसे बुक कर के लोग उसे साथ में डिज्नीलैंड ले गए हैं. दरअसल, बुजुर्ग पुरुष मुहैया कराने वाली ये फर्म इस धारड़ा को तोड़ना चाहती है कि बुजुर्ग पुरुष किसी भी चीज में ध्यान नहीं देते, या उन्हें दुनिया से कुछ लेना-देना नहीं होता है. वो ये दिखाना चाहते हैं कि बुजुर्ग मर्द कितने होशियार होते हैं. महिला उनके साथ खाना भी खाने गई और वीडियो के अंत में बताया कि बुजुर्ग पुरुष को किरए पर लेना किसी के लिए अजीब हो सकता है, पर ये नई जेनरेशन और पुरानी के बीच पुल बनाने का अच्छा तरीका है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version