रायपुर. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने एक ध्यानाकर्षण के माध्यम से धान खरीदी के लिए बारदाना खरीदी में अनियमितता का मामला आज सदन में उठाया । डॉ चरण दस महंत ने कहा की कम वजन के बारदाने क्रय कर बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा
17 करोड़ से अधिक बारदाने एक हजार करोड़ से क्रय किए जा रहे है
इन बारदानों का वजन स्टैंडर्ड बारदाने से 100 ग्राम तक कम है ।
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा की गौरीशंकर जुट मिल के बारदानों में शिकायत मिली थी और जिला प्रशासन ने इसकी जांच की
जांच में बारदाने अमानक नहीं पाए गए
डॉ चरणदास महंत ने कहा की भारत सरकार के गाइड लाइन के अनुसार बारदाने का वजन 580 ग्राम से कम नहीं होना चाहिए, लेकिन खरीदे गए बारदाने 580 ग्राम से कम है, ऐसे में किसी खास कंपनी को फायदा पहुंचाया जा रहा है… अमानक बारदाने की जांच कराई जाएं…
खाद्य, नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा की जूट कमिश्नर कोलकाता के मानक के आधार पर ही बारदाने की खरीदी की जाती है। अमानक बारदाने को जूट कमिश्नर कोलकाता को क्लेम किया जाता है..
मानक बारदाने 580 ग्राम है, लेकिन 5 से 7 प्रतिशत उतार चढ़ाव हो सकता है, यह न्यूनतम 545 ग्राम तक हो सकता है… इसकी जांच कराई गई है… जिसमें किसी तरह की अमानक बारदाने नहीं पाए गए है….
डॉ चरणदास महंत ने कहा, 580 ग्राम की जगह 480 ग्राम के अमानक बारदाने पाए गए… इससे किसानों को धान 100 ग्राम अधिक …यानि प्रति क्विंटल 250 ग्राम धान किसानों का अधिक जा रहा है… बोरी अमानक होने की वजह से…
किसान को प्रति बोरी 100 ग्राम धान का नुकसान हो रहा है, क्या उसका जांच कराएंगे…?

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version