रायपुर. छत्तीसगढ़ विधान सभा ने शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज सोमवार को राज्य सभा के पूर्व संसद श्रीगोपाल व्यास और अविभाजित मध्य प्रदेश विधान सभा के पूर्व सदस्य नंदराम सोरी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी । सदन में दो मिनट को मौन रखकर दोनों को श्रद्धांजलि दी गयी । श्रद्धांजलि देने के बाद, विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के स्थगित कर दी ।
उसके बाद सदन में उप मुक्यमंत्री अरुण साव के द्वारा छत्तीसगढ़ नगरपालिका निगम (संसोधन) अध्यादेश -2024, छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम (संसोधन) अध्यादेश -2024, छत्तीसगढ़ नगरपालिका (संसोधन) अध्यादेश-2024, और छत्तीसगढ़ नगरपालिका (संसोधन) अध्यादेश-2024 को सदन के पटल पर रखा। इसके अलावे भी, कुछ पत्रों को सदन के पटल पर रखा गया ।

