रायपुर। रायपुर के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में मंगलवार को कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं एसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह पहुंचे। कलेक्टर एवं एसपी ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर एवं एसपी ने बरौदा, दौंदेकला एवं पचेड़ा के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने धान खरीदी केंद्रों में धान के उठाव की व्यवस्था देखी और अधिकारियों को जल्द से जल्द धान के उठाव कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में धान को सुरक्षित तरीके से रखा जाएं और राइस मिलों द्वारा जल्द ही धान का उठाव किया जाना सुनिश्चित की जाएं।
कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में धान के माॅश्चर को मशीन से जांच की। कलेक्टर ने कहा कि धान में माश्चर की मात्रा शासन के निर्धारित मात्रा से ज्यादा न हो। किसानों से धान खरीदी करते समय धान का माॅश्चर जांच किया जाएं। साथ ही कलेक्टर ने धान बेचने पहुंचे किसानों से बातचीत की। कलेक्टर ने धान खरीदी व्यवस्था साथ ही ऑनलाइन-ऑफलाइन टोकन व्यवस्था की जानकारी किसानों से ली। बेहतर व्यवस्था पर किसानों ने संतुष्टि जताई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टोकन संबंधी व्यवस्था बेहतर रखी जाएं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानियां नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने इलेक्ट्राॅनिक तौल व्यवस्था का अवलोकन किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version