बेमेतरा। शासन के रीति-नीति के अनुरुप नये कृषि पंपों का ऊर्जीकरण जल्द से जल्द करने और ऊर्जीकृत पंपों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए विभाग तत्परता से कार्य कर रहा है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के विभागीय संभाग साजा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 के अंतर्गत 86 किसानों के पंप ऊर्जीकृत किये जा चुके हैं। जिनमें ग्राम धोबीखपरी, भोजेपारा, अतरझोला, बुधवारा, परसबोड़, सिंघनपुरी, देउरगांव, गाड़ाभाठा, करही, लालपुर, बरगड़ा, माटरा, बचेड़ी, भरदालोधी, बिरनपुर, बोरतरा, बुंदेली, चेचानमेटा, चिखला, चोरभ_ी, दनिया, देवरबीजा, ढाप, गाड़ाडीह, केहका, कुम्हीगुड़ा, लुक, मासुलगोंदी, मुडिय़ा, मुंगलाटोला, परपोड़ी, पातरझोरी, पथर्रीखुर्द, राखी, सोहागपुर, सुवरतला, सांकरा, नेवनारा, कोटा, बेरला, खंगारपाट, कुसमी, खर्रा, बोरिया, भिंभौरी, करेली, कोहडिय़ा, मुड़पारकला, तारालीम, लेंजवारा आदि शामिल हैं। ग्राम गाड़ाभाठा के किसान पालसिंग बघेल ने बताया कि पंप में स्थायी विद्युत कनेक्शन मिल जाने से अब चिंतामुक्त होकर खेती कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पहले अल्पवर्शा, खंडवर्षा, सूखा एवं अकाल जैसी समस्याओं के कारण खेती-किसानी में बहुत नुकसान होता था इसलिए हमने अपने खेत में बोर खुदवाकर पंप के लिए स्थायी विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन किया। विद्युत कंपनी की सजगता से पंप कनेक्शन मिल गया एवं वोल्टेज भी सही तरीके से मिल रहा है। राज्य शासन का आभार व्यक्त करते हुए ग्राम गाड़ाभाठा के किसान श्री संतोश कुमार साहू कहते हैं कि पहले पानी की कमी के कारण एक फसल भी सही प्रकार से नही ले पा रहे थे किन्तु अब बिजली और पानी की उचित व्यवस्था हो जाने के कारण अब धान के अलावा अन्य फसलें भी उगा सकेंगे, इससे किसान आर्थिक रूप से भी समृद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि पहले अस्थायी कनेक्शन होने से केबल का खर्चा भी अधिक होता था और वोल्टेज की भी समस्या रहती थी परंतु अब पर्याप्त वोल्टेज से सिंचाई अच्छे से कर पा रहे हैं। सहायक अभियंता रवि रंजन ने बताया कि साजा संभाग में अल्पवर्षा के कारण लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हुई जिसके निवारण हेतु 11 के.व्ही. पंप फीडर में 30 नग कैपेसिटर बैंक की स्थापना की गई है जिससे किसानों को लो-वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिली है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने कहा कि कृषक हितैशी योजनाओं का क्रियान्वयन विद्युत विभाग द्वारा पूरी सजगता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि षेश आवेदक किसानों के पंप ऊर्जीकरण का कार्य भी प्रगतिरत है, जिससे कि किसानों को कृषि कार्य हेतु पर्याप्त पानी मिल सके।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
