नए साल के पहले दिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक दिल दहला देने वाली घटना का गवाह बनी। एक सिरफिरे बेटे ने अपनी मां और चार बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी। खौफनाक वारदात एक होटल में अंजाम दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। 30 दिसंबर को परिवार ने होटल शरणजीत में कमरा किराए पर लिया। सोमवार सुबह होटल स्टाफ ने जब कमरे में बिखरी पांच लाशें देखीं तो उनकी चीख निकल गई। फौरन इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी भी उस वक्त कमरे में ही मौजूद था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिर आरोपी ने हत्याकांड की पूरी कहानी सुनानी शुरू की। आरोपी का नाम अरशद है। मृतकों में अरशद की मां अस्मा और चार बहनें आलिया (उम्र 9 वर्ष), अल्शिया (उम्र 19 वर्ष), अक्सा (उम्र 16 वर्ष) और रहमीन (उम्र 18 वर्ष) शामिल हैं। अरशद के पिता फिलहाल मौके से फरार हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वो भी इस हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं। पुलिस की टीम अरशद के पिता की तलाश में जुटी है। जॉइन्ट सीपी बबलू कुमार ने बताया कि अरशद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसे आगे की पूछताछ जारी है। होटल शरणजीत के स्टाफ ने हमें हत्याकांड की सूचना दी थी। आरोपी अरशद के पिता को भी ढूंढा जा रहा है। हो सकता है कि उनका भी इस हत्याकांड में कोई हाथ हो। जब अरशद के पिता की गिरफ्तारी होगी, तभी इस बात की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से सभी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं। मामला थाना नाका थानाक्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, होटल शरणजीत में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी। हत्या करने की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। आरोपी अरशद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताया है। हालांकि सच क्या है। इसकी जांच अभी पुलिस कर रही है। डीसीपी रवीना त्यागी ने कहा, आज होटल शरणजीत के एक कमरे में पांच लोगों के शव मिले। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आगरा निवासी करीब 24 वर्षीय अरशद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में ही उसने हत्या की बात कुबूल की। उसने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपनी चार बहनों और मां की हत्या कर दी। होटल वालों से भी पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच जारी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version