नई दिल्ली। साल 1974 और 1998 में भारत के परमाणु परीक्षणों में अहम भूमिका निभाने वाले प्रख्यात भौतिक विज्ञानी राजगोपाल चिदंबरम (88) का निधन हो गया। शनिवार तडक़े 3 बजकर 20 मिनट पर मुंबई जसलोक अस्पताल में राजगोपाला ने अंतिम सांस ली।

देश में न्यूक्लियर वेपंस डिवेलपमेंट में डा. राजगोपाला की सक्रिय भूमिका रही। 1974 के पोखरण टेस्ट में भी उनका अहम योगदान रहा। 1998 के पोखरण टेस्ट में उन्होंने साइंटिस्ट की टीम को लीड किया था। डा. राजगोपाला को 1975 में पद्मश्री और 1999 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने डा. राजगोपाला के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version