घर की सजावट के लिए तरह-तरह के पौधे लगाए जाते हैं जो सकारात्मकता बढ़ाने में भी मदद करते हैं। तुलसी के पौधे की तरह ही शमी के पौधे (Shami Plant Ke fayde) को भी घर में लगाना काफी लाभकारी माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि घर में शमी का पौधा लगाने से आपको क्या-क्या लाभ देखने को मिल सकते हैं।

ऐसे कई पेड़-पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। हिंदू धर्म में शमी के पौधे का संबंध शनि देव और भगवान शिव से माना गया है। साथ ही वास्तु की दृष्टि से भी इस पौधे को काफी शुभ माना गया है। ऐसे में यदि आप इससे संबंधित कुछ बातों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपको काफी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।

मिलते हैं यह लाभ
यदि आप शमी का पौधा घर में लगाते हैं और नियमित रूप से इसकी पूजा करते हैं, तो इससे आपको भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की भी प्राप्त होती है। साथ ही कुंडली में मिलने वाले अशुभ ग्रहों के प्रभाव से भी बचा जा सकता है। माना जाता है कि यदि किसी जातक पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, तो उसे घर में शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। इतना ही नहीं, शमी का पौधा घर में लगाने से विवाह में आ रही बाधा से भी मुक्ति मिल सकती है।

करें ये उपाय
शमी के पत्तों को शिवलिंग पर भी अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में आ रहे कष्ट दूर होते हैं। साथ ही घर में बरकत आती है और धन की समस्या से मुक्ति मिलती है। इसी के साथ प्रत्येक शनिवार के दिन शमी के पेड़ का पूजन कर, इसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शनिदशा का प्रभाव कम होता है।

कहां लगाएं पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी के पौधे को कभी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। आप इसे घर की बालकनी या फिर छत पर लगा सकते हैं। इसी के साथ शमी के पौधे को लगाने के लिए दक्षिण दिशा को सबसे बेहतर माना गया है। आप इसे शनि देव के दिन यानी शनिवार को लगाकर विशेष लाभ देख सकते हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि इस पौधे पर सीधी धूप न पड़े।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version