छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव बिरेंदर सिंह ने गुरु गोविंद सिंह जी के अवतरण दिवस पर सारे राष्ट्र को बधाई देते हुए कहा कि महाराज गोविंद राय जी गुरु तेग बहादुर जी की संतान थे जिन्हे हिंद की चादर भी कहा जाता है , ऐसे ओजस्वी अवतारी पुरुष को कई लोग साक्षात राम का ही स्वरूप मानते थे,जिन्होंने धर्म अंतरण के प्रतिकार में गोविंद राय से गोविंद सिंह अपना नाम रखा और कई हिंदू वीरों को भी सिंह की उपाधि देकर खालिसा (शुद्ध) राष्ट्रवादी योद्धा बनाया। अपने पिता,माता,चारों पुत्रों को इस राष्ट्र रक्षा के अपने प्रण हेतु बलिदान कर खालसा पंथ को राष्ट्र और राष्ट्र वासियों की रक्षा संदेश दिया।श्री बिरेंदर सिंह ने कहा की खालसा पंथ गुरु गोविंद सिंह जी महाराज को अपना पिता मानता है और गुरु ग्रंथ साहिब में गुरूबाणी को आदेश मान आज मानवता की सेवा हेतु “सबका राम, सबमें राम” समझते हुए गुरुद्वारों में लोगों को आसरा,लंगर प्रसाद, निसुल्क दवा, कंबल वितरण,राष्ट्र रक्षा आदि कई प्रकार के सेवा में बगैर किसी भेद भाव के अग्रणी भूमिका निभाते हैं,ऐसे गुरु गोविंद सिंह जी महाराज और उनके बच्चों को श्रद्धा सहित सत सत नमन है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version