रायपुर। 2 अक्टूबर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हाथरस की बेटी मनीषा वाल्मीकि को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी महसंघ ने जोरदार प्रदर्शन कर योगी सरकार से न्याय की मांग की। इसके साथ ही साथ राज्य के अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की भी मांग को लेकर पीडि़तों जुबैद रसीद, भूपेंद्र साहू, मो.जुनैद, देवीलाल शुक्ला, जगजीत सिंह, केके पांडे, प्रेम नारायण साहू द्वारा उपवास किया गया। संगठन द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री से अतिशीघ्र नियुक्ति की मांग की गई तथा सभी साथियों से आव्हान किया गया कि इस प्रकार की शर्मनाक घटनाओं के विरोध में हम सब एक हो।
घटनाओं को असामाजिक तत्वों को शह देने वालों को बेनकाब करो, जागरूकता अभियान पैदा करो, ऐसे असामाजिक तत्वों को सबक सिखाने की मांग कर बेटियां को सुरक्षा देने की मांग की गई। कामरेड नरेंद्र सिंह चंद्राकर कर्मचारी भवन बुढ़ापारा सप्रे शाला परिसर एकत्र होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हाथरस में हुए इस बर्बर घटना का जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया गया ।
सभा को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश साहू, गजेश यदु, सुखीराम धृतलहरे, पेंशनर संघ से सीएल साहू, बेनीराम गायकवाड़, ज्वाला कश्यप, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, विष्णु साहू, फिरोज खान, शोमाराम साहू, पवन गुरूपंच, एलके नामदेव द्वारा संबोधित किया गया। अंत में चन्द्रशेखर तिवारी ने धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल हुए।
