अमलेशवर. हमारे धर्म नगरी अयोध्या श्री राम प्रभु मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के शुभ अवसर पर स्वर्गीय चमरू साहू स्मृति शिशु मंदिर अमलेश्वर डीह में छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा पौधारोपन किया गया जिसमें आम , जामुन , अशोक, बादाम, जैसे 40 पौधे का रोपण समिति द्वारा किया गया पौधे की व्यवस्था मनोज कुमार साहू ने अपने पिता स्वर्गीय श्री गौराम साहू की स्मृति में एवं शालिक राम साहू ने अपने स्वर्गीय माता-पिता श्री सदा राम साहू एवं माता स्वर्गीय सीताबाई साहू की स्मृति में प्रदान किया गया उक्त पौधारोपण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ अश्वनी साहू , मनोज साहू ,गजेंद्र साहू ,दुष्यंत साहू ,गिरधर साहू ,मुकुंद साहू ,सहित शिशु मंदिर की शिक्षिका ,प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता साहू ,श्रीमती नमिता साहू ,सुश्री वीनस साहू, काजल साहू, अनीता साहू ,सहित स्कूली छात्र भौतिक साहू ,सरस साहू, अनुज साहू , आर्यन साहू, कायरा निषाद , नोशिका साहू सहित अन्य स्कूली बच्चे शामिल रहे ।
पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डाँ अश्वनी साहू ने कहा कि हमें सिर्फ बरसात के मौसम में पौधारोपण करने के साथ ही अन्य सभी मौसम में भी पानी की जहाँ उचित व्वस्था हो वहाँ पर पौधे लगाने के पुण्य कार्य को अनवरत जारी रखना चाहिये ,जिससे कि हमारे आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधे का रोपण होते रहे , जिससे स्वच्छ पर्यावरण की स्थिति हमारे आस पास अनुकूल बना रहे ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version