महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह एक आयुध कारखाने में विस्फोट हुआ। विस्फोट की वजह से फैक्टरी के एक हिस्से की छत ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, वहीं छत ढहने से 12 लोग दब गए, जिनमे से 2 को बचाया गया। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ब्लास्ट की आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। आसमान में उठता धुआं भी कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया।

भंडारा कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। धमाके से छत गिर गई है, जिसे JCB की मदद से हटाया जा रहा है। इसके नीचे 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। 2 लोगों को निकाल लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 13-14 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित फैक्ट्री के LTP (लॉन्ग टर्म प्लानिंग) सेक्शन में हुआ। विस्फोट के समय सेक्शन में 14 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से तीन को बचा लिया गया और एक की मौत हो गई।

RDX बनाने वाली ब्रांच में हुआ धमाका
जवाहरनगर स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री की RKR की ब्रांच सेक्शन में यह ब्लास्ट हुआ है। यहां RDX बनाने के लिए किया जाता है। इसी में यह विस्फोट हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जिस इमारत में विस्फोट हुआ, वह पूरी तरह नष्ट हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने हादसे को मोदी सरकार की विफलता बताया है।

हर तरह की मदद मुहैया कराई जा रही: फडणवीस
हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘भंडरा जिले में आयुध फैक्टरी में हुए विस्फोट में छत गिरने से 13 से 14 श्रमिकों के फंसने की खबर है। अब तक मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्भाग्य से एक श्रमिक की मौत हो गई है। कई श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर हैं और हर तरह की मदद मुहैया कराई जा रही है। बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी। जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय में बचाव अभियान में शामिल है। चिकित्सा सहायता के लिए भी टीमों को तैयार रखा गया है। मैं इस घटना में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version