ईवीएम मशीन के सफेद भाग में अध्यक्ष और गुलाबी भाग में पार्षद के होंगे नाम
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निवार्चन में ईवीएम मशीन के माध्यम से मतदान होगा। मतदातागण एक ही ईवीएम मशीन में अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान कर सकेंगे। ईवीएम मशीन के ऊपरी सफेद भाग में अध्यक्ष और उसके नीचे गुलाबी भाग में पार्षद के नाम अंकित होंगे। मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के सामने बटन को दबाकर मतदान कर सकेंगे। पहले अध्यक्ष पद के लिए सफेद लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने खुले बटन को दबाने के पश्चात बीप की छोटी आवाज आएगी। फिर पार्षद पद के लिए गुलाबी लेबल में अपनी पंसद के अभ्यर्थी के सामने के खुले बटन को दबाने पर मतदान करने पर बीप की लंबी आवाज आएगी। एक मतदान यूनिट में अधिकतम सोलह बटन की व्यवस्था होती है। मतदान के लिए ईवीएम मशीन की डिजाइन इस प्रकार से तैयार की गई है कि मतदाता बहुपद अर्थात् अध्यक्ष तथा पार्षद पद के लिए अपनी इच्छानुसार अपने पसंद के अभ्यर्थी को उसके नाम, फोटो एवं प्रतीक के सामने एक नीला बटन है इस नीले बटन को दबाकर इच्छित अभ्यर्थी के लिए बटन दबाकर अलग-अलग मतदान कर सकता है। मतदान मशीन ई.सी.आई.एल. द्वारा निर्मित एक बैटरी द्वारा संचालित मशीन होती है इसका संचालन सुगम है तथा यह त्रुटिरहित है। प्रत्येक अभ्यर्थी के नाम के समक्ष मतदान यूनिट के बटन को दबाकर मतदाता अपनी पसंद के अभ्यर्थी के पक्ष में मतदान कर सकता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version