महुदा (झीठ)। अंचल की सेवाभावी संस्था छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे हैं कार्यों का प्रभाव अब अंचल के युवाओं में भी दिखने लगा है हमारे क्षेत्र के बहुत से गांव के युवाओं ने पौधारोपण में अपने अपने गांव स्तर में समिति बनाकर पौधा लगाने का कार्य व्यापक स्तर पर कर रहे हैं इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के वरिष्ठ सदस्य संजू साहू के नेतृत्व में महुदा में बरगद के पौधे लगाकर उसका संरक्षण किया गया। इस पौधारोपण में गांव की वरिष्ठ नागरिक रामभरोसा साहू, भुवन साहू, नीलू साहू एवं बाल सदस्य टीकेश साहू ने भाग लिया।

इसी तरह ग्राम कोपेडीह में पर्यावरण मित्र समिति के सक्रिय सदस्य सुरेश साहू के नेतृत्व में गाँव के श्मशान घाट परिसर में पीपल की पौधे लगाकर उसका संरक्षण किया गया। इस कार्यक्रम में बल्लू साहू, महेश साहू, जयंत सारंग शामिल रहे। छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ.अश्वनी साहू व वरिष्ठ सलाहकार ललित बिजौरा ने सभी सदस्यों को बधाई दिये हैं। साथ ही सभी सदस्यों को अपने अपने गांव में अधिक से अधिक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने के लिये प्रोत्साहित किये हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा पौधे स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक संख्या में तैयार हो सके।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version