जगदलपुर। निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान वनों को आग से बचाव करने के लिए ग्रामीणों से सहयोग प्रदान किए जाने की अपील में कहा गया है कि 15 फरवरी 2025 से अग्नि सीजन प्रारंभ हो रहा है

तथा 15 जून 2025 तक चलने वाले अग्नि सीजन में वनों को अग्नि से बचाना विभाग की पहली प्राथमिकता है।

अतएव उक्त अवधि में किसी भी नागरिक, ग्रामीणजन को जंगल में आग की घटना का पता चल रहा हो या दिखाई दे रही हो तो कृपया 24×7 टोल फ्री नम्बर 18002337000 पर सूचना देकर प्रकृति की अमूल्य धरोहर वनों को बचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

जिससे कांगेर घाटी नेशनल पार्क के अमले और स्थानीय वन संसाधन एवं प्रबंधन समितियों के द्वारा वनों को अग्नि से बचाव हेतु त्वरित प्रयास किया जा सके।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version