फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के स्वामित्व वाली अमेरिका की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे लंबी समुद्री केबल परियोजना से जुड़ेगा। मेटा ने शनिवार को ‘प्रोजेक्ट वाटरवर्थ’ की घोषणा की, जो पांच प्रमुख महाद्वीपों तक पहुंचेगा और 50,000 किलोमीटर से अधिक लंबा होगा। इसकी लंबाई पृथ्वी की परिधि से भी अधिक है। ‘प्रोजेक्ट वाटरवर्थ’ इस दशक के अंत तक चालू होने की उम्मीद है।

मेटा की ओर से जारी बयान

दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री केबल नेटवर्क अमेरिका, ब्राजील, भारत, दक्षिण अफ्रीका और अन्य प्रमुख क्षेत्रों के साथ 5 महाद्वीपों को जोड़ेगा। यह परियोजना अमेरिका-भारत संयुक्त नेतृत्व बयान का हिस्सा थी, जिसे 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद जारी किया गया था। मेटा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मेटा भारत में निवेश कर रहा है, जो इसके सबसे बड़े बाजारों में से एक है।

ग्राहकों को इंटरनेट पहुंच देने के लिए समुद्री केबल

भारत, अमेरिका और अन्य स्थानों को जोड़ने के लिए दुनिया की सबसे लंबी, सबसे अधिक क्षमता वाली और सबसे तकनीकी रूप से उन्नत समुद्री केबल परियोजना लाई जा रही है। इंटरनेट संचालन के लिए समुद्री केबल महत्वपूर्ण हैं, जो देशों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। स्थानीय दूरसंचार ऑपरेटर अपने ग्राहकों को इंटरनेट पहुंच देने के लिए समुद्री केबल से जुड़ते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version