राजस्थान में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पीडब्लूडी विभाग के अधिशाषी अभियंता के ठिकानों पर रेड की। राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पीडब्लूडी विभाग के अधिशाषी अभियंता (XEN) दीपक मित्तल के कई ठिकानों पर रविवार सुबह छापेमारी की। यह कार्रवाई जयपुर, उदयपुर, अजमेर, ब्यावर, जोधपुर और हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित मित्तल के ठिकानों पर एक साथ की गई। इस दौरान एसीबी को नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, प्लॉट, बैंक बैलेंस और निवेश से जुड़ी करोड़ों की बेनामी संपत्ति का पता चला है।

छापे में मिला करोड़ों का काला धन
एसीबी टीम को मित्तल के जयपुर स्थित आवास से करीब 50 लाख रुपये नकद, आधा किलो सोने के जेवर और करीब 1.5 किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। इसके अलावा जयपुर, उदयपुर और अजमेर में करोड़ों की लागत से खरीदी गई एक दर्जन से अधिक संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है।

बेनामी संपत्तियों का ब्योरा
जयपुर में 4 प्लॉट – कुल कीमत 1 करोड़ रुपये
उदयपुर में 9 प्लॉट – कुल कीमत 1.34 करोड़ रुपये
ब्यावर व अजमेर में 3 प्लॉट – कुल कीमत 6.50 लाख रुपये
18 बैंक खातों में जमा राशि – 40 लाख रुपये
म्यूचुअल फंड निवेश – 50 लाख रुपये
वाहनों की कुल कीमत – 15 लाख रुपये
बैंक लॉकरों की तलाशी अभी जारी

एसीबी की जांच के दौरान पता चला कि मित्तल ने अपनी वैध आय से 4.02 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है।

बच्चों की महंगी पढ़ाई और अन्य दस्तावेज भी बरामद
एसीबी को मित्तल के बच्चों की पढ़ाई से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। उनके बच्चे जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी और एम्स गोरखपुर में पढ़ाई कर रहे हैं। इन संस्थानों में उनकी अब तक की करीब 70 लाख रुपये की फीस का हिसाब मिला है। इसके अलावा कई बीमा पॉलिसियों में निवेश के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

बैंक लॉकरों की तलाशी बाकी
अब तक की छानबीन में मित्तल के तीन बैंक लॉकरों की जानकारी मिली है, जिनकी तलाशी अभी ली जानी बाकी है। एसीबी को आशंका है कि इन लॉकरों में भी भारी मात्रा में नकदी, गहने और अन्य दस्तावेज मिल सकते हैं।

एसीबी की कार्रवाई जारी
एसीबी के अधिकारी मित्तल और उनके परिजनों की संपत्तियों की विस्तृत जांच कर रहे हैं। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version